{"_id":"6b097e38d15dda208b0d3996","slug":"annual-function-in-roj-arcid-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-195253-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नवरस-2026 में नन्हें बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नवरस-2026 में नन्हें बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
द रोज आर्किड स्कूल के वार्षिक समारोह में छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्त
द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक उत्सव का आयोजन, नौ रसों पर आधारित प्रस्तुतियों ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक उत्सव ‘नवरस-2026’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक भूषण कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस वर्ष वार्षिक उत्सव की थीम ‘नवरस’ रखी गई थी, जिसके तहत बच्चों ने शृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांत सहित नौ रसों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर जीवंत किया। स्वागत नृत्य के साथ ‘चंदा चमके’, ‘बम बोले’ और ‘बादल पे पांव हैं’ जैसी प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों के आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं, अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा देखकर काफी उत्साहित नजर आए।
इस दौरान प्रधानाचार्य ममता सैनी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ विद्यालय में अनुशासन और संस्कारों को दिए जा रहे महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें एक अच्छा इन्सान बनाना भी है। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा और निदेशक शैक्षणिक अंजू अरोड़ा ने भी बच्चों एवं शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ‘नवरस’ थीम के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न भावनाओं को समझने और उन्हें अभिव्यक्त करने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और धैर्य की भी सराहना की।
अंत में उप प्रधानाचार्य प्रिया सरीन ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा यह वार्षिक उत्सव सभी के लिए यादगार बन गया।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा साहिब में वार्षिक उत्सव ‘नवरस-2026’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के नन्हे विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक भूषण कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस वर्ष वार्षिक उत्सव की थीम ‘नवरस’ रखी गई थी, जिसके तहत बच्चों ने शृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांत सहित नौ रसों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर जीवंत किया। स्वागत नृत्य के साथ ‘चंदा चमके’, ‘बम बोले’ और ‘बादल पे पांव हैं’ जैसी प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों के आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं, अभिभावक अपने बच्चों की प्रतिभा देखकर काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य ममता सैनी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ विद्यालय में अनुशासन और संस्कारों को दिए जा रहे महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें एक अच्छा इन्सान बनाना भी है। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा और निदेशक शैक्षणिक अंजू अरोड़ा ने भी बच्चों एवं शिक्षकों की मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ‘नवरस’ थीम के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न भावनाओं को समझने और उन्हें अभिव्यक्त करने का प्रयास किया। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण और धैर्य की भी सराहना की।
अंत में उप प्रधानाचार्य प्रिया सरीन ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। रंगारंग प्रस्तुतियों से सजा यह वार्षिक उत्सव सभी के लिए यादगार बन गया।