{"_id":"67c85aaea32c7a4a1908999b","slug":"annual-function-in-ponta-college-nahan-news-c-177-1-ssml1030-145010-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाटी, फ्यूजन डांस और गिद्दे की प्रस्तुति ने मचाया खूब धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाटी, फ्यूजन डांस और गिद्दे की प्रस्तुति ने मचाया खूब धमाल
विज्ञापन
पांवटा कॉलेज सीएससीए के पहल वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रममें प्रस्तुति देती छात्राएं: संवाद
नाटी, फ्यूजन डांस और गिद्दे की प्रस्तुति ने मचाया खूब धमाल
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अग्रणी रहने वाले छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा का पहल कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजे्ंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में सीएससीए का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पहल धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सिरमौरी नाटी, गिद्दा, भंगड़ा समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पांवटा साहिब कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने मुख्यातिथि समेत सभी का स्वागत किया।
मुख्यातिथि नसीमा बेगम ने कहा कि युवा बाहरी दिखावे से बचें, ये हमें अपने लक्ष्य से भटकाता है। नशे से दूर ही रहें, नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। युवा शिक्षा, खेलों, बेहतर संस्कार, अनुशासन, सभी धर्मों का आदर व भाईचारे को प्राथमिकता दें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने प्रदेश व समाज की मजबूत रीढ़ बने। मुख्यातिथि ने इस दौरान वर्ष भर सांस्कृतिक, एनसीसी व विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें इशिका ठाकुर, चंचल, काजल, दिक्षा, पायल, अदित, मयंक, गुलशन, आशिष, वंशिका, कल्यांजली, शिवांशी, अंशुल, पलक, लक्की, हिमांशु, भूमिका, बलबीर, रितिक, अनुराग, शिवम, अमन तोमर, अमनदीप, गुनगुन, शीतल, गगनीत, महेश, इंद्रप्रीत, विदुशी, तरुण, शान्वी, आशुतोष, साहिल, शुभम, अमिषा, मोनिका, स्नेहा, हरजीत, सन्नी, आफताब, अलताफ, रिजवान, प्रियांशी, दिव्यांशी, स्मृति, अनामिका, तान्या, विवेक, तनीष, प्राची, गौरव, पूजा, शिवानी, कार्तिक तोमर, संदीप, माधव, क्षतिज, सचिन, स्वास्तिका, आंचल, आर्यन, हरिश, अक्ष, वंदना, अंजनी यादव, कविता, श्रूति, अनिषा, अर्नवी, उपासना, जाहनवी, सुखमीत कौर, शिवांशी, नेहा, विवेक, प्रकृति, अमन, दलीप, अंशिका व काव्यांजलि समेत छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर पांवटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला, पीटीए कमेटी अध्यक्षा सुजाता शर्मा, डॉ. ध्यान सिंह तोमर, डॉ. जयचंद शर्मा, प्रो. विम्मी रानी, प्रो. चीनू बंसल, संदीप शर्मा, प्रो. दीपा चौहान, प्रो. दीपाली, प्रो. किरण बाला, अशरफ अली, मुकेश कुमार, साहिद मोहम्मद, सीएससीए अध्यक्षा मंजीत कौर समेत कॉलेज स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
संवाद
...