फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   animal recover from lumpy diseases in dadhau

Sirmour News: ददाहू में पशुओं में फैले लम्पी रोग पर काबू, 104 पशु हुए स्वस्थ

Sat, 12 Sep 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
animal recover from lumpy diseases in dadhau
-115 पशुओं में मिले थे लक्षण; तीन की मौत, आठ अब भी उपचाराधीन
विज्ञापन

-दस पंचायतों में करीब 2000 पशुओं का टीकाकरण, विभाग ने बढ़ाई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू क्षेत्र में पशुओं को चपेट में लेने वाले लम्पी रोग का प्रकोप फिलहाल नियंत्रण में है। क्षेत्र में अब तक 115 पशुओं में बीमारी के लक्षण सामने आए थे, जिनमें से 104 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, बीमारी के कारण तीन पशुओं की मौत हुई है, जबकि आठ पशुओं का उपचार अभी जारी है।
पशुपालन विभाग ने बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ टीकाकरण अभियान भी चलाया है। ददाहू क्षेत्र से जुड़ी 10 पंचायतों में अब तक करीब 2000 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। विभाग की ओर से प्रभावित पशुओं का उपचार करने के साथ पशुपालकों को दवाएं और आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी ददाहू डॉ. मयंक गौतम ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। प्रभावित पशुओं का उपचार किया जा रहा है और बीमारी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने पशुपालकों से पशुओं में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क करने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed