फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Amid the risk of accidents, a crowd of laborers gathers at Parshuram Chowk.

Sirmour News: हादसों के खतरे के बीच परशुराम चौक पर जुटती है मजदूरों की भीड़

Tue, 20 Oct 2026 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Tue, 20 Oct 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
Amid the risk of accidents, a crowd of laborers gathers at Parshuram Chowk.
श्री पांवटा साहिब विकास मंच अध्यक्ष ज्ञान चौहान अपनी टीम सहित एसडीएम द्विज गोयल को ज्ञापन सौंपत
बांगरण बाईपास से लेबर चौक शिफ्ट करने की मांग, श्री पांवटा साहिब विकास मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो युवाओं की हो चुकी है मौत, गोविंदघाट बैरियर और पुलिस थाना के सामने पार्किंग स्थल के पास जगह देने का सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी पांवटा साहिब के बांगरण बाईपास स्थित परशुराम चौक पर रोजगार की तलाश में हर सुबह सैकड़ों मजदूर जुटते हैं। व्यस्त मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के बीच मजदूरों की भीड़ से यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा भी बना रहता है। इस चौक पर पहले दो युवाओं की जान जा चुकी है। ऐसे में लेबर चौक को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठी है।
श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (उद्योग) जीएस चौहान ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अनौपचारिक लेबर चौक को सुरक्षित और उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। जीएस चौहान ने बताया कि बांगरण बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। सुबह सैकड़ों मजदूरों के एकत्र होने से जाम की स्थिति बनती है। इससे मजदूरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भवन निर्माण और कृषि कार्यों में मजदूरों की अहम भूमिका है। स्थानीय लोगों को भी उनकी आवश्यकता रहती है। ऐसे में मजदूरों के एकत्र होने पर रोक लगाने के बजाय उन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध करवाना जरूरी है। व्यस्त बाईपास पर अनियंत्रित भीड़ से गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच ने लेबर चौक के लिए दो वैकल्पिक स्थल सुझाए हैं। इनमें गोविंद घाट बैरियर के समीप खुला स्थान और पुलिस थाना पांवटा साहिब के सामने पार्किंग स्थल के पास की जगह शामिल हैं। मंच के अनुसार, इन स्थानों पर मजदूरों के लिए उचित व्यवस्था होने से उन्हें रोजगार तलाशने में सुविधा मिलेगी और बाईपास पर यातायात का दबाव भी कम हो सकता है।नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि मजदूरों के एकत्र होने के लिए परिषद के पास फिलहाल कोई उपयुक्त स्थल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed