फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   All schools in the district sirmour will remain closed till September 4, Indoor and outdoor events will be organized with 50 percent capacity

जिले में 4 सितंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
All schools in the district sirmour will remain closed till September 4, Indoor and outdoor events will be organized with 50 percent capacity
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में सभी स्कूल चार सितंबर तक बंद रहेंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों का अनुसरण करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी सिरमौर राम कुमार गौतम ने ये आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार शिक्षक और गैर शैक्षणिक स्टाफ स्कूल आता रहेगा। इस दौरान आवासीय विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा जारी एसओपी की सख्ती के साथ अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सभी प्रकार के सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजक, सांस्कृतिक, धार्मिक व अन्य आयोजनों में इंडोर व आउटडोर 50 प्रतिशत क्षमता तक ही लोगों को एकत्रित होने की अनुमति रहेगी। ऐसे आयोजनों में कोविड अनुरूप व्यवहार और सामाजिक दूरी के मानकों, मास्क का प्रयोग, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंडवॉश या सैनिटाइजर के प्रयोग सहित अन्य हिदायतों की कड़ाई के साथ अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। ये आदेश तुरंत प्रभाव लागू होंगे और आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed