फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   all employees must pay their duty sincerly in polio abhiyaan said bmo

पल्स पोलियो अभियान के दौरान कर्मचारी निष्ठा से दें सेवाएं: डॉ. मोनीषा

Fri, 25 Feb 2022 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
all employees must pay their duty sincerly in polio abhiyaan  said bmo
पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर नाहन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश द? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को खंड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने उपस्थित सुपरवाइजर, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को पोलियो अभियान के दौरान निष्ठा से सेवाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पोलियो टीमें आईपीपीआई माइक्रोप्लान, वैक्सीन, मार्कर चौक आदि सामान की अच्छी तरह से जांच कर लें ताकि दवाई पिलाने के समय किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए। स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर और पर्यवेक्षिका रीता श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि 27 फरवरी को धगेड़ा खंड में विभिन्न पोलियो बूथों पर 12550 बच्चों को दवाई पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान में 20 सुपरवाइजरों सहित 450 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धगेड़ा स्वास्थ्य खंड की स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाओं सहित पदमावती नर्सिंग कॉलेज की साक्षी मान सहित दस वालंटियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed