{"_id":"628fbd5c65a2fe40824f9f55","slug":"albendazole-tablets-given-to-children-in-school-nahan-news-sml410154477","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं-नहीं मुझे नहीं पीनी दवाई उसे पिलाओ.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं-नहीं मुझे नहीं पीनी दवाई उसे पिलाओ.....
विज्ञापन
(फाइल नंबर चार के साथ) कन्या प्राथमिक पाठशाला नाहन में बच्चे को एल्बेंडाजोल दवा खिलातीं बीएमओ डॉ. ?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। नहीं-नहीं मुझे नहीं पीनी दवाई उसे पिलाओ... उसे। प्री प्राइमरी कक्षा में नौनिहाल अंश ने मासूमियत और डरे हुए कुछ इस अंदाज में बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल को दवाई पीने से मना कर दिया।
समय 11:45। स्थान : राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला नाहन। बीएमओ और आशा कार्यकर्ता प्री नर्सरी के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाई देने के बाद विटामिन सिरप पिला रही हैं। अंश ने पहले दवाई पीने से मना कर दिया लेकिन उसे प्यार से पुचकार कर विटामिन सिरप पिलाया गया। इसी तरह अक्षिता और अन्य नौनिहालों को भी दवाई पिलाई गई। इससे पहले स्कूल की पांचों कक्षाओं के करीब 95 बच्चों को एल्बेंडोजल की गोली खिलाई गई।
इस दौरान आशा कार्यकर्ता रेखा धीमान और शमिनाज ने बच्चों को कृमि मुक्ति की दवाई खिलाई। दवाई खिलाने के बाद करीब आधे घंटे तक उन्हें निगरानी में रखा। दवाई खिलाने के बाद किसी भी बच्चे पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बच्चों को कृमि मुक्ति दवाई के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को खाना खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ धोने के साथ स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया। इस मौके पर महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर संगीता आनंद, रीता श्रीवास्तव, रेखा धीमान, शमिनाज और केंद्रीय मुख्य अध्यापक नरेंद्र मोहिल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
छात्र उत्कर्ष ने कहा कि उन्हें खंड चिकित्सा अधिकारी ने दवाई खिलाई। दवा खाने के बाद उसे कुछ नहीं हुआ।
शाविज ने कहा कि दवाई खाने से पहले उसे डर लग रहा था। अध्यापिका ने समझाया। इसके बाद दवाई को चूस कर निगला।
आरुषी ने कहा कि उसे दवाई खाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हमें दवाई खानी चाहिए।
छात्र याबिर ने कहा कि उसे दवाई खिलाने के बारे में पहले ही बता दिया था। ऐसे में दवाई खाते समय परेशानी नहीं हुई।
कन्या स्कूल में 482 को खिलाई कृमि मुक्ति की दवा
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में वीरवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके पर छठी से जमा दो कक्षा तक की 482 छात्राओं को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाई गई। यहां पर आशा कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को दवाई खिलाने के साथ-साथ उनकी निगरानी भी की।