फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   akm school akshita stood second in painting pratiyogita

Sirmour News: ददाहू की अक्षिता ने राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान

Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
akm school akshita stood second in painting pratiyogita
एकेएम पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षिता। संवाद
सचित्र---
विज्ञापन

ददाहू की अक्षिता ने राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। एकेएम पब्लिक स्कूल ददाहू की छात्रा अक्षिता ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी)-भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के तहत आयोजित राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है। यह प्रतियोगिता गंगा परियोजना को साकार करने के लिए नदी और लोगों को जोड़ना.., वन्यजीव सप्ताह समारोह 2024 के उपलक्ष्य में मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व.., विषय के तहत दो से आठ अक्टूबर को आयोजित हुई थी।

इसमें सात राज्यों-उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करने वाले 300 स्कूलों के करीब 6000 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब आए परिणामों में अक्षिता को देशभर में दूसरा हासिल हुआ है। अक्षिता की इस कामयाबी पर जहां स्कूल में खुशी का माहौल है वहीं स्कूल को भी भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में 25 नवंबर को विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने अक्षिता की कामयाबी की सराहना करते हुए उसे व उसके अभिभावक को बधाई दी है।
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed