{"_id":"69c68803603651696007d4dd","slug":"agitation-by-workers-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175030-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नौकरी से निकालने पर धरने पर बैठीं महिलाएं, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नौकरी से निकालने पर धरने पर बैठीं महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन
बोलीं-मंत्रियों और अधिकारियों के काट चुकी हैं चक्कर, नहीं हो रही सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के रामपुर घाट में स्थित एक कंपनी से महिलाओं को निकाले जाने के बाद उनमें काफी रोष है। शुक्रवार को नौकरी से हटाई गई 13 महिलाएं कंपनी के गेट के बाहर एकत्रित हुईं और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन किया। पांवटा साहिब के रामपुर घाट में 6 महीने पहले कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था। इसके बाद कर्मचारियों ने हंगामा किया था। इसके बाद कंपनी ने निकाले गए कर्मचारियों को वापस काम पर रख लिया, लेकिन कंपनी ने 13 महिलाओं को काम पर नहीं रखा।
काम से निकाली गईं जगिरो देवी, अनुराधा, गुमसुम, अनिता, रूखसाना, शहनाज, फरिदा, कुसुम आदि ने बताया कि कई सालों से कंपनी में काम कर रही थीं। 6 महीने पहले काम से निकाल दिया गया। इसके बाद प्रशासन व उद्योग विभाग सहित मंत्री के पास चक्कर काट रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को महिलाओं ने रामपुर घाट में कंपनी गेट के बाहर नारेबाजी कर गेट के बाहर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरने पर बैठी रहेंगी।
उधर, श्रम एवं रोजगार विभाग पांवटा साहिब के श्रम निरीक्षक भुपेश शर्मा ने बताया कि पहले इस मामले को सुलझाने के प्रयास किए गए थे। जब आपसी सहमति नहीं बन पाई तो इस मामले को लेवर कोर्ट भेजा दिया गया है।