{"_id":"6acb79dcc4ba34f84c0919d7","slug":"agarsen-jaynti-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191314-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू में पहली बार मनाई अग्रसेन जयंती, राहगीरों को बांटा प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू में पहली बार मनाई अग्रसेन जयंती, राहगीरों को बांटा प्रसाद
विज्ञापन
ददाहू में अग्रसेन जयंती पर हलवे का प्रसाद बांटते वैश्य समाज के लोग। संवाद
सचित्र--
ददाहू में पहली बार मनाई अग्रसेन जयंती, राहगीरों को बांटा प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में पहली बार अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज के लोगों ने बाजार में हलवे का प्रसाद वितरित किया। व्यापारियों ने अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को जयंती की बधाई दी।
अश्विन नवरात्र के पहले दिन अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्हें वैश्य समाज का पूर्वज माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने अग्रवंश की स्थापना कर समाज में एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत लागू किया था। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
कार्यक्रम के बाद अग्र समाज के लोगों ने बैठक आयोजित की। इसमें अग्रसेन महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।-- -- -- -
विज्ञापन
-- --
विज्ञापन
ददाहू में पहली बार मनाई अग्रसेन जयंती, राहगीरों को बांटा प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू में पहली बार अग्रसेन जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज के लोगों ने बाजार में हलवे का प्रसाद वितरित किया। व्यापारियों ने अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को जयंती की बधाई दी।
अश्विन नवरात्र के पहले दिन अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्हें वैश्य समाज का पूर्वज माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने अग्रवंश की स्थापना कर समाज में एक रुपया और एक ईंट का सिद्धांत लागू किया था। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।
विज्ञापन
कार्यक्रम के बाद अग्र समाज के लोगों ने बैठक आयोजित की। इसमें अग्रसेन महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।