फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   advocate mukesh sharma vikash charcha pachad prabhari elect

जनता की राय को सीधे सरकार तक पहुंचाया जाएगा : मुकेश शर्मा

Sun, 02 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
advocate mukesh sharma vikash charcha pachad prabhari elect
राजगढ़ में आयोजित बैठक को संबो​धित करते एडवोकेट मुकेश शर्मा। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन


पच्छाद के विकास चर्चा के प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से विकास के जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हाल ही में राज्य के 21 विधानसभा क्षेत्रों में विकास चर्चा प्रभारी नियुक्त किए गए हैंं। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विकास चर्चा प्रभारी एडवोकेट मुकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में उन्होंने रविवार को राजगढ़ में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। मुकेश शर्मा ने बैठक में बताया कि जल्द ही पच्छाद में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा आयोजित कर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मुकेश शर्मा ने कहा कि विकास चर्चा अभियान के माध्यम से क्षेत्र की जनता की राय और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचाए जाएंगे ताकि विकास योजनाएं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक प्रभावी रूप में लागू की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट मुकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और समाज के हर वर्ग को विकास यात्रा में सहभागी बनाएं।


इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर गंगू राम मुसाफिर, कांग्रेस प्रत्याशी रही दयाल प्यारी, अंकुश सूद, सक्षम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रणधीर पंवार, देवेंद्र शास्त्री, बेलीराम शर्मा, शकुंंतला प्रकाश, जिला परिषद सदस्य विनय भागनाल, विवेक शर्मा, संजीव तोमर समेत पंचायत के प्रतिनिधि और पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed