फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   admission begins in noharadhar iti

नौहराधार आईटीआई में दाखिले शुरू

Thu, 09 Jun 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)। Updated Thu, 09 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
admission begins in noharadhar iti
छात्रवृत्ति राशियां बढ़ाने की फाइल अफसरशाही की टेबल पर धूल फांक रही है।
नौहराधार (सिरमौर)। आईटीआई नौहराधार में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अधिसूचना केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जारी कर दी है। एनसीवीटी से मान्यता  प्राप्त आईटीआई नौहराधार में इलेक्ट्रिीशियन, इलेक्ट्रानिक ट्रेड और कंप्यूटर ऑपरेटर (कोपा) ट्रेडों में बची कुछ सीटों के लिए दाखिले 20 जून तक होगे।
विज्ञापन


संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि इलेक्ट्रिीशियन एवं इलेक्ट्रानिक ट्रेड के लिए 10वीं पास छात्र-छात्रा पात्र होंगी और कोर्स की अवधि दो वर्ष होगी। जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर (कोपा) ट्रेड के लिए भी 10वी पास विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।  उन्होंने बताया कि दाखिला लेने वाले छात्र छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा पूरे साल के 1000 रुपये प्रति माह कौशल विकास भत्ता भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, शारीरिक रूप से अक्षम, गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवार का छात्र एवं भूतपूर्व सैनिक को दाखिला फीस में विशेष छूट दी जाएगी। सभी ट्रेडों मे दाखिले की आयु सीमा 14 वर्ष से अधिक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed