{"_id":"6189346ed9c3b531b96fd22b","slug":"administrations-in-second-day-51-plots-sale-in-renuka-nahan-news-sml3895878113","type":"story","status":"publish","title_hn":"249 प्लाटों की बिक्री से बोर्ड ने कमाए 46 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
249 प्लाटों की बिक्री से बोर्ड ने कमाए 46 लाख
विज्ञापन
रेणुका मेला मैदान में प्लाटों की बिक्री के दौरान बोली में भाग लेते व्यापारी।
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले को लेकर प्लाटों की बिक्री से मेला प्रशासन ने 46.38 लाख रुपये की आय अर्जित की है। सोमवार तक 249 प्लाटों को बोली के आधार पर बेचा गया है। मेला मैदान में अब केवल 96 प्लाट ही शेष रह गए हैं। जबकि व्यापारियों का रुझान मेले की ओर बढ़ता ही जा रहा है।
सोमवार को दूसरे दिन 51 प्लाट बेचे गए। राजस्व विभाग की ओर से मेला मैदान की प्रथम पंक्ति में 345 प्लाटों को तैयार किया गया है। इनमें से 249 प्लाटों को बेचा जा चुका है, जबकि व्यापारियों के आने का सिलसिला अभी जारी है। प्लाटों की बिक्री के साथ ही मेला मैदान सजने लगा है। व्यापारी अपनी दुकानें लगाने में जुट गए है।
प्रदर्शनी मैदान के भी 80 फीसदी प्लाट विभागों ने अपने नाम बुक कर लिए हैं। प्रदर्शनी मैदान में भी 26 प्लाट तैयार किए गए हैं। इनको निर्धारित 18,500 रुपये प्रति प्लाट की दर से विभागों को दिया जा रहा है। प्लाट आवंटन प्रभारी एवं ददाहू के तहसीलदार चेतन चौहान ने 249 प्लाटों की बिक्री से 46.38 लाख रुपये की आय अर्जित होने की पुष्टि की है। उन्होंने सभी प्लाटों के बिकने का दावा किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि व्यापारियों का रुझान बढ़ रहा है। यदि आवश्यकता पड़ी तो अतिरिक्त प्लाट तैयार किए जाएंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय कानूनगो अशोक पंवार, कमलेश कुमार, पटवारी राम मूर्ति और विरेंद्र सिंह सहित बोर्ड के सदस्य अनिल ठाकुर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।