{"_id":"620fd543a4cbc176c9451b6b","slug":"adhar-card-center-begins-in-grahak-seva-kender-bsnl-office-gunughat-sirmaur-nahan-news-sml400034193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कार्यालय गुन्नुघाट में अब लोग बना सकेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कार्यालय गुन्नुघाट में अब लोग बना सकेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
नाहन के बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र में आधार कार्ड केंद्र के शुभारंभ के दौरान मौजूद अधिकारी।
- फोटो : NAHAN
नाहन(सिरमौर)। बीएसएनएल ने गुन्नुघाट ग्राहक सेवा केंद्र में आधार कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। इस केंद्र में अब लोगों को बीएसएनएल से जुड़ी सेवाओं के साथ-साथ आधार कार्ड बनाने की सुविधा भी मिलेगी। बीएसएनएल के डीईटी (एक्सईएन) खजान सिंह ने इस आधार कार्ड बनाए जाने वाले कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीओ नाहन शालिनी सिंह, जेटीओ नाहन प्रिया कश्यप भी मौजूद रहीं।
एसडीओ शालिनी सिंह ने बताया कि यहां नए आधार कार्ड बनाने, आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को जोड़ने, ई-मेल अपडेट करने, पता बदलवाने जैसे कार्य करवाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को अब लंबी लाइनों में लगने से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने नया सिम लेना है या पोर्ट करवाना है वह भी यहां आ सकते हैं।
डीईटी खजान सिंह, एसडीओ शालिनी कश्यप और जेटीओ प्रिया कश्यप ने बताया कि बीएसएनएल ने संगड़ाह में एयर फाइबर सेवा भी शुरू कर दी है जिससे दूरदराज के गांवों, स्कूलों और सरकारी कार्यालयों में हाईस्पीड इंटरनेट सेवा मुहैया करवाई जा रही है। दर्जनों गांवों में इंटरनेट की बेहतरीन सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एयर फाइबर के अलग-अलग प्लान बाजार में उतारे गए हैं जिसका लाभ उपभोक्ता ले सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल ने पब्लिक डाटा गांव.., सेवा भी बाजार में उतारी है। इस सेवा का लाभ दूरदराज गांव के बेरोजगार युवा स्वरोजगार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लान व इस सेवा के बारे में वेबसाइट या बीएसएनएल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।