फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   adc sirmaur sonakashi singh tomar team came in silai for investigation of some corruption case

कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए शिलाई पहुंची विशेष टीम

Tue, 01 Feb 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
adc sirmaur sonakashi singh tomar  team  came in silai  for investigation  of  some corruption case
खंड विकास कार्यालय शिलाई में दस्तावेज खंगालती जिला स्तरीय जांच कमेटी। इस दौरान विधायक हर्षवर्ध? - फोटो : NAHAN
शिलाई/रोनहाट (सिरमौर)। विकासखंड शिलाई में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए एडीसी सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में एक विशेष टीम मंगलवार को शिलाई पहुंची, जहां विकास खंड कार्यालय में शिकायतों संबंधी दस्तावेजों को खंगाला गया। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन चौहान भी जांच टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीसी सिरमौर सोनाक्षी सिंह तोमर की अध्यक्षता में एक विशेष टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मंगलवार को जांच दल ने शिलाई पहुंचकर स्थानीय विधायक की मौजूदगी में कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन

इस दौरान शिलाई विकास खंड कार्यालय के दफ्तर से विधायक हर्षवर्धन चौहान को खुद ही सैकड़ों शिकायतों की फाइल निकालकर एडीसी सिरमौर के पास लानी पड़ी। विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद शिलाई विकास खंड में चल रहे भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक कर्मचारियों के द्वारा मनरेगा में भ्रष्टाचार की फाइल को छिपाया जा रहा था, जिसके बाद मजबूरन उन्हें खुद सैकड़ों फाइल निकालकर जांच कमेटी के समक्ष रखनी पड़ी। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रधान परिषद स्वयं भी इन बातों को लेकर चिंता व्यक्त कर चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जांच कमेटी निष्पक्षता के साथ हर पहलू को जांचा जाएगा और शिलाई विकास खंड में चल रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने बताया कि विधायक शिलाई की ओर से प्रस्तुत लिखित शिकायत के आधार पर विभिन्न बिंदुओं के अनुसार निरीक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है। कागजों को जांचने के बाद विभिन्न विकास कार्यों का मौके पर जाकर भी निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर जांच के दौरान कोई खामियां सामने आती है तो जिम्मेवार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed