फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Action will be taken if single use plastic is used: Deputy Commissioner

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल किया तो होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Thu, 09 Nov 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if single use plastic is used: Deputy Commissioner
नाहन (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा निष्पादन का प्रबंधन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाना अत्यंत जरूरी है। सभी संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र में कचरे के निष्पादन के लिए अब तक उठाए गए पगों की एक्शन टेकन रिपोर्ट तुरंत पेश करें। उपायुक्त सुमित खिमटा ने वीरवार को नाहन में जिला पर्यावरण योजना-2023 की समीक्षा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये बात कही। उपायुक्त ने साडा क्षेत्रों, नगर निकायों और ग्राम पंचायत स्तर पर कचरा, विशेषकर ठोस कचरा प्रबंधन की जरूरत पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापक जागरूकता पैदा करने के लिए शहरी और ग्रामीण स्तर पर जागरूकता शिविरों के आयोजन पर बल दिया। उपायुक्त ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामान के विक्रय पर ठोस कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ चालान करने के निर्देश दिए। ठोस कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, ई-कचरा प्रबंधन, पानी की गुणवत्ता, मल निकासी प्रबंधन, मल निकास संयंत्रों की स्थापना व रखरखाव, हवा की गुणवत्ता का प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विभागों को प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर व्यावहारिक तौर पर प्रगति करने को कहा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पवन शर्मा ने पर्यावरण योजना संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए अभिषेक मित्तल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. राजन सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय हमलाल, अधिशासी अभियंता जलशक्ति जगबीर वर्मा, वन मंडल अधिकारी रामपाल, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक साक्षी सत्ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed