{"_id":"69b2c16a630fc9ba8f006703","slug":"accused-acquitted-in-bike-theft-case-nahan-news-c-177-1-nhn1017-173886-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बाइक चोरी के मामले में आरोपी बरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बाइक चोरी के मामले में आरोपी बरी
विज्ञापन
सबूतों के अभाव में नाहन अदालत का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। करीब नौ साल पुराने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कपूर की अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा है।
वर्ष 2018 में नाहन पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ था। इसमें बलबीर सिंह गुलेरिया (उत्तराखंड), हीरा (हरियाणा) और संजय गुप्ता (उत्तरप्रदेश) पर मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगाया था। 28 जून को मनोज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने पांवटा साहिब स्थित एजेंसी से मोटरसाइकिल की सर्विस करवाई थी। घर लौटते समय उसने मोटरसाइकिल को मार्कंडा पुल से सुकेती की ओर जाने वाली सड़क के किनारे खड़ा किया और नदी में नहाने चला गया। जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।
बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल नेपाल में बेचने की बात स्वीकार की थी। हालांकि मुकदमे के दौरान आरोपी हीरा और संजय गुप्ता को अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष आठ गवाहों के बयान दर्ज किए गए, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत न होने के कारण अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया।