फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident

गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौत

Wed, 17 Jun 2020 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
accident
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के अंतर्गत मटियाना गांव के समीप मंगलवार देर रात एक पिकअप गहरी खाई में लुढ़क गई। जिसमें चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात चालक अरुण कुमार (29) पुत्र जीत राम निवासी मटियाना पिकअप गाड़ी में शिलाई से मटियाना गांव की तरफ जा रहा था। अचानक चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक को शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है। थाना प्रभारी मस्त राम ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed