फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident in srmaur and raod condition

सिरमौर में 129 स्पॉट पर दुर्घटनाओं का खतरा

Fri, 02 Jul 2021 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
accident in srmaur and raod condition
नाहन-पांवटा साहिब एनएच पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करने पहुंचे सड़क सुरक्षा सेल के अधिकारियों के ? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के अंतर्गत टिंबी-मिल्लाह सड़क पर हुए हादसे को लेकर राज्य सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। सड़क दुर्घटनाओं का कारण जानने के लिए शिमला से सड़क सुरक्षा सेल के अधिकारियों की विशेष टीम सिरमौर पहुंची है। शुक्रवार को टीम ने विभिन्न विभिन्न ब्लॉक स्पॉट का निरीक्षण किया। टीम में अधिशासी अभियंता रोजिफ शेफ और पुलिस उपाधीक्षक अमर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सेल के अधिकारी, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारी एवं पुलिस विभाग की टीम ने नाहन-पांवटा उच्च मार्ग का निरीक्षण किया। यह टीम सिरमौर की सभी सड़कों एवं ब्लैक स्पॉट का जायजा लेगी और दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी।
विज्ञापन

आरटीओ सोना चौहान ने बताया कि नाहन से पांवटा सड़क का निरीक्षण करने के बाद पाया गया कि इस सड़क पर अधिकतर दुर्घटनाओं का कारण ओवर स्पीड है। इस सड़क पर मुख्यत: सभी गाड़ियां 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफतार से चलती पाई गईं। जबकि हिमाचल के सभी एक्सप्रेस-वे पर अधिकतम स्पीड 65 किलोमीटर प्रति घंटा घोषित की गई है। उन्होंने बताया कि इस समय जिला में कुल 18 ब्लैक स्पॉट हैं। 129 दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। इन 129 दुर्घटना संभावित स्थानों में से 22 राष्ट्रीय उच्च मार्ग एवं 107 अन्य सड़कों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला के सभी 18 ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के टेंडर लग चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जनवरी 2021 में स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त दुर्घटना साइन बोर्ड लगाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed