फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident in sirmaour

सड़क हादसे के घायल ने चार दिन बाद हारी जिंदगी से जंग

Wed, 07 Jul 2021 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
accident in sirmaour
राजगढ़ (सिरमौर)। सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति चार दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया। राजगढ़ तहसील के रेडी गुसान निवासी उजागर सिंह दो जुलाई को हुए सड़क में गंभीर रूप से घायल हो गया था। चार दिन से वह पीजीआई में उपचाराधीन था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उजागर सिंह (45) गत दो जुलाई को अपने परिवार के साथ मानगढ़ से अपनी कार नंबर एचपी16- 6852 से वापस घर आ रहा था। कार में परिवार के पांच लोग बैठे थे। मानगढ़ से एक किलोमीटर आगे वह कार से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में उजागर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य सभी लोगों को कोई चोटें नहीं आई। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया जहां चार दिन बाद उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ठाकुर सुंदर सिंह, कप्तान सिंह, हरदेव सिंह राणा, रामलाल, संजय ठाकुर और चंद्रमणी ठाकुर ने उजागर सिंह की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह बहुत ही नेक इंसान थे और उनके असामयिक निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed