फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accident in ponta sirmaur

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक घायल

Mon, 06 Sep 2021 05:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
accident in ponta sirmaur
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-07 मार्ग पर बातापुल के समीप सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। बाइक चालक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पातलियों निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि वह पांवटा बाजार में खरीदारी के बाद पातलियों अपने घर जा रहा था। एनएच -0 7 पर बातापुल के समीप पातलियों गांव निवासी जसप्रीत सिंह अपनी बाइक से जा रहा था। जब वह एनएच पर बने नये बातापुल के पास पहुंचा तो सामने से एक कार पुल पर बहुत तेज गति से गलत दिशा से आई। कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जसप्रीत कार के शीशे पर बजकर हवा में उछलते हुए कार से पीछे पुल पर जा गिरा।
विज्ञापन

मौके से फरार हो रहे कार चालक को लोगों ने रोकने की कोशिश भी की लेकिन वह अपनी कार को पांवटा साहिब की तरफ भगा ले गया। लोगों की सहायता से जसप्रीत को एक कार में बैठाकर एक कार चालक की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। हादसे में घायल जसप्रीत के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नंबर जांच टीम को दे दिया है जिससे हादसे के बाद मौके से फरार आरोपी कार चालक को दबोचा जा सके। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना के मुख्य आरक्षी कृष्ण सिंह भंडारी की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी कार चालक के
खिलाफ आईपीसी की धारा- 279, 337 और एमवी एक्ट की धारा-187 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed