फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abha id card for health

Sirmour News: आभा आईडी से हरेक व्यक्ति का बनेगा स्वास्थ्य खाता

Thu, 09 Nov 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
abha id card for health
अस्पताल में पर्ची से लेकर रिपोर्ट और स्वास्थ्य का रहेगा रिकाॅर्ड
विज्ञापन


सभी आधार से लिंक करें आधार कार्ड : डाॅ. अजय पाठक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में लांच किए गए आभा कार्ड में हरेक व्यक्ति का अपना स्वास्थ्य खाता तैयार होगा। इसमें व्यक्ति के स्वास्थ्य का सारा रिकाॅर्ड उपलब्ध रहेगा।

भविष्य में इस आभा आईडी से देश के सभी अस्पतालों के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है। आभा आईडी के जरिये अस्पताल में पर्ची बनाना, लैब की रिपोर्ट और स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां सब कुछ उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिला सिरमौर में आभा आईडी बनाने का 35 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले की 6.50 लाख की आबादी है। सभी लोगों के आभा आईडी स्वास्थ्य कार्ड बनने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी अधिकतर लोगों के आधार कार्ड मोबाइल से लिंक न होने के कारण आभा आईडी बनाने में दिक्कतें भी आ रही हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिन लोगों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है, उन्होंने अपने नंबर बदल लिए हैं।

आधार कार्ड में लोगों के पुराने नंबर हैं, जिसके चलते आभा आईडी बनाने में परेशानी हो रही है। आधार कार्ड के साथ लिंक नंबर पर ओटीपी जाता है। ओटीपी के बाद ही आभा आईडी जनरेट होती है। उसके बाद ही आईडी कार्ड बनता है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आभा आईडी बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। आभा कार्ड बनने से लोग स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।


उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आधार कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवाएं, ताकि जल्द से जल्द आभा आईडी बनाई जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक ने कहा कि अगर लोग अपनी और अपने परिवार की आभा आईडी बनवाएं। इसके बहुत फायदे हैं, जैसे अस्पताल से मिलने वाली पर्ची, रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज इस आभा आईडी में ही सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed