{"_id":"69639eced96a2dfc220ecf34","slug":"aastha-sanstha-program-in-madyapradesh-nahan-news-c-177-1-ssml1028-169350-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मध्यप्रदेश के बिछिया में चमके सिरमौर की आसरा संस्था के कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मध्यप्रदेश के बिछिया में चमके सिरमौर की आसरा संस्था के कलाकार
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बिछीया में आयोजित तीन दिवसीय मड़ई उत्सव में प्रस्तुति देते आसरा संस्था के कलाकार।
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। आसरा संस्था के कलाकारों ने जिला सिरमौर के गिरिपार की हाटी जनजाति की लोक संस्कृति के सिंहटू और डगैली नृत्य मध्यप्रदेश के बिछिया में आयोजित तीन दिवसीय मड़ई उत्सव में प्रस्तुत किए। संस्था के प्रभारी डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि यह उत्सव 9 से 11 जनवरी तक आयोजित किया गया।
इस नृत्योत्सव में डॉ. जोगेंद्र हाब्बी के नेतृत्व में प्रस्तुत किए गए गिरिपार क्षेत्र के सिंहटू नृत्य और डगैली नाच की प्रस्तुति की दर्शकों ने खूब सराहना की। पद्मश्री विद्यानंद सरैक एवं डॉ. जोगेंद्र हाब्बी के निर्देशन में तैयार इन नृत्य प्रस्तुतियों को लोक कलाकारों ने अत्यंत आकर्षक एवं प्रभावशाली अंदाज में मंच पर प्रदर्शित किया, जिससे बिछिया में मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से आए जनमानस में गिरिपार हाटी क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति के प्रति विशेष आकर्षण और जिज्ञासा उत्पन्न हुई।
इस उत्सव में लोक गायक रामलाल वर्मा, गोपाल हाब्बी व बिमला चौहान, शहनाई एवं बांसुरी वादक बलदेव, ढोलक वादक संदीप, करनाल एवं रणसिंगा वादक रविदत्त तथा लोक नर्तकों में चमन, मनमोहन, अमीचंद, सुनील, सरोज, अनु, आरती एवं प्रिया सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
-- -संवाद