{"_id":"677d37e4e66e8320b80aac90","slug":"aastha-pass-has-examination-nahan-news-c-177-1-ssml1030-140675-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गुरु की नगरी पांवटा साहिब की बेटी आस्था बनी एचएएस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गुरु की नगरी पांवटा साहिब की बेटी आस्था बनी एचएएस अधिकारी
विज्ञापन
एचएएस अधिकारी बनी पांवटा की आस्था: संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु की नगरी पांवटा साहिब की बेटी आस्था बनी एचएएस अधिकारी
लगातार कठिन परिश्रम से तीसरे प्रयास में मिली सफलता: आस्था
दून वैली स्कूल की छात्रा रही आस्था की उपलब्धि पर खुशी : शिवानी पांडे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दून वैली स्कूल भाटांवाली की मेधावी छात्रा रही आस्था ने राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पांवटा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रशासन, शिक्षक तथा छात्र बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवानी पांडे ने कहा कि मेधावी छात्रा रही आस्था की कड़ी मेहनत, समर्पण और लगन का परिणाम है। उनकी इस सफलता से हम सभी बेहद खुश हैं। पांवटा की होनहार बेटी ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आस्था को उनके शिक्षकों ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आस्था की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि हमारे स्कूल के लिए भी गौरव का क्षण है। उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। विद्यालय ने आस्था के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इस उपलब्धि पर पूरा स्कूल परिवार गर्व महसूस कर रहा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
वहीं, पांवटा निवासी आस्था ने बताया कि दून वैली स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। दिल्ली से बीए इकनोमिक्स ऑनर से किया। उसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में लिपिक पद परीक्षा उत्तीर्ण की। एसोसिएट के पद पर राजबन बैंक में सेवारत हैं। इसके साथ ही सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी जारी रखी। 2020 से तैयारी शुरू की है। तीसरे प्रयास में हिमाचल प्रदेश एचएएस परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
आस्था ने कहा कि सफलता के लिए सबसे ज्यादा क्रेडिट व मोटिवेट करने के लिए मां-भाई, पति, दोस्तों, शिक्षकों व परिवार के सदस्यों का रहा है। सहयोग करने वाले हर शख्स का आभार प्रकट करती हूं।
संवाद