{"_id":"56fd22534f1c1b0c23f00148","slug":"aanganbadi-workers-facing-disturbance-due-to-not-geting-monthly-register","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्करों को मासिक रजिस्टर नहीं हो रहे उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्करों को मासिक रजिस्टर नहीं हो रहे उपलब्ध
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Thu, 31 Mar 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
सीटू के जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफ मेहनतकश वर्करों के जीवन व गुजर बसर से अनजान है और दूसरी तरफ नाममात्र के मानदेय पर कार्य कर रहे वर्करों को अनावश्यक कार्य थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कामगारों को विभाग की ओर से 16 से अधिक रजिस्टर तैयार करने का जिम्मा है। जिन मासिक रजिस्टरों को आंगनबाड़ी वर्कर्स ने भरना है वह रजिस्टर सरकार व संबंधित विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। अब रजिस्टर प्रिंटिंग करवाने की जिम्मेवारी भी वर्करों को सौंप दी गई है। यही नहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार भी उपयुक्त मात्रा में उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है जिसका शिशुओं एवं माताओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की ओर से सरकार व विभाग से मांग की है कि रिपोर्ट तैयार करने के लिए रजिस्टरों सहित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन