Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aanganbadi workers demand

Sirmour News: सारे काम हमने ही करने है तो तहसील कल्याण अधिकारी के पद का औचित्य क्या

Mon, 04 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi workers demand
सराहां में परियोजना अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन के सदस्य। स्रो
सचित्र---
विज्ञापन

सारे काम हमने ही करने हैं तो तहसील कल्याण अधिकारी के पद का औचित्य क्या
नए फरमान पर उखड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभाग के निदेशक को भेजा ज्ञापन
बोली, कल्याण विभाग के काम थोपना हमारे साथ अत्याचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां/पांवटा (सिरमौर)। जिला सिरमौर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कल्याण विभाग से अतिरिक्त कार्य मिलने पर रोष प्रकट किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन (संबंधित सीटू) का कहना है कि उनका काम बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की देखभाल करना है, न कि कल्याण विभाग के कार्यों को संभालना। उनका दो टूक शब्दों में कहना है कि यदि कल्याण विभाग के कार्य उनको ही करने हैं तो तहसील कल्याण अधिकारी के पद का औचित्य ही क्या रह जाता है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के तुगलकी फरमान पर भड़की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने सराहां और पांवटा साहिब में बाल विकास परियोजना अधिकारी को निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा और अतिरिक्त कार्य मिलने का विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रेस को जारी बयान में संघ की जिला महासचिव वीना शर्मा, उपाध्यक्ष इंदु तोमर, देवकुमारी, माया, सीता तोमर, नीलम शर्मा, शीला ठाकुर, सुमन और प्रोजेक्ट संगड़ाह की अध्यक्ष नीलम, महासचिव शीला ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कल्याण विभाग का काम थोपने का निर्णय अत्यधिक चिंताजनक है। कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त काम करवाना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इससे बाल विकास विभाग के कार्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मुख्य कार्य बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की देखभाल करना है, न कि कल्याण विभाग के कार्यों को संभालना और यदि कल्याण विभाग का कार्य भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ही करना है तो तहसील कल्याण अधिकारी के पद का औचित्य ही क्या रह जाता है।
उन्होंने कहाकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पहले से पोषण ट्रैकर में फेस कैप्चरिंग का कार्य दिया गया है, जिसमें 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। इसका कारण अच्छे फोन न होना और खराब नेटवर्क है।

उन्होंने मांग की कि कल्याण विभाग के कार्य उनपर थोपने की बजाए इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों का संरक्षण हो और उनके साथ न्यायपूर्ण व्यवहार किया जाए। उन्होंने मांग की कि विभाग अपने निर्णय को तुरंत वापस ले और उन पर जबरदस्ती कार्य न थोपे।
----संवाद

सराहां में परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपते आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन के सदस्य। स्रो

सराहां में परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपते आंगनवाड़ी वर्करज एवं हेल्परज यूनियन के सदस्य। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed