फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   aanganbadi helpers interview

Sirmour News: शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिका के छह पदों के लिए आवेदन मांगे

Sun, 04 Oct 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
aanganbadi helpers interview
-24 अक्तूबर तक जमा होंगे आवेदन, तीन नवंबर को होगा साक्षात्कार
विज्ञापन

-जमा दो उत्तीर्ण महिलाएं कर सकती हैं आवेदन, अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई ने आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के छह रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक महिलाएं एक अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। साक्षात्कार तीन नवंबर को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय शिलाई में होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने बताया कि सहायिका के पद मुनई-बेलाड़ी, भंगाटा, जुईनल, बम्बराड, बशवा और भटनोल के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भरे जाएंगे। आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम जमा उत्तीर्ण होना जरूरी है। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु का निर्धारण 10वीं की अंकतालिका के आधार पर होगा। परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए तहसीलदार से जारी आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। आवेदक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। चयन में शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिकतम 10 अंक निर्धारित हैं। जमा दो के प्रतिशत के आधार पर सात, स्नातक के दो और स्नातकोत्तर के एक अंक मिलेगा। इसके अलावा अनुभव के तीन, एससी/एसटी/ओबीसी वर्ग के दो, 40 फीसदी या इससे अधिक दिव्यांगता के दो तथा विधवा, अनाथ या परित्यक्ता श्रेणी के तीन अंक निर्धारित हैं। परिवार में बेटा न होकर एक या दो बेटियां होने पर दो और व्यक्तिगत साक्षात्कार के तीन अंक मिलेंगे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed