{"_id":"61d0889efcfbc1263e5d3b2a","slug":"aakash-s-survey-report-selected-for-national-children-s-science-congress-nahan-news-sml3953854113","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए आकाश की सर्वे रिपोर्ट चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए आकाश की सर्वे रिपोर्ट चयनित
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए चयनित बर्मापापड़ी रावमा विद्यालय का छात्र आकाश कश्यप शिक्?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मापापड़ी का आठवीं के विद्यार्थी आकाश कश्यप की सर्वे रिपोर्ट राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित हुई है। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा।
प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद और हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग (प्रारंभिक) की ओर से 29वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बर्मा पापड़ी स्कूल के आठवीं के छात्र आकाश कश्यप द्वारा प्रस्तुत किस प्रकार कार्बनिक घटक मृदा के विभिन्न गुणों को प्रभावित करते हैं, को कनिष्ठ वर्ग में प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है।
रसायन विज्ञान के प्रवक्ता कमल जावेद के मार्गदर्शन में तैयार सर्वे रिपोर्ट का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्या सरिता चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय सम्मेलन में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता कमल जावेद के मार्गदर्शन में तैयार दो परियोजना रिपोर्ट आकाश कश्यप और स्नेहा ठाकुर ने तैयार की थी। स्नेहा ठाकुर ने ग्राम बर्मापापड़ी में हरा सोना था.., और आकाश कश्यप ने किस प्रकार कार्बनिक घटक मृदा के गुणों को प्रभावित करते हैं की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
आकाश कश्यप की सर्वे रिपोर्ट को कनिष्ठ वर्ग में राज्यभर में सर्वश्रेष्ठ आंकते हुए इसका चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आकाश अब हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पंचायत उपप्रधान राजेंद्र चौहान और सभी सदस्यों ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दुर्गाराम शर्मा, सीता कश्यप, मामराज चौधरी, प्रदीप, डॉ. सुशील कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।