{"_id":"69511ee22683aaf3d90a6906","slug":"a-person-without-religion-is-like-an-animal-bhanu-giri-nahan-news-c-177-1-nhn1002-168123-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म से विहीन व्यक्ति पशु समान : भानु गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म से विहीन व्यक्ति पशु समान : भानु गिरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के सती का बाग में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन महात्मा भानु गिरी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथ हमारी मां के समान हैं। जो लोग वेदों और धार्मिक ग्रंथों का अपमान कर रहे हैं, उनके माता-पिता आज वृद्ध आश्रमों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि धर्म से हीन व्यक्ति पशु के समान होता है।
भानु गिरी ने कहा कि लोग वेदों और धार्मिक ग्रंथों से दूर होते जा रहे हैं, जबकि यही ग्रंथ धर्म की मूल जड़ हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को संस्कारों के साथ धार्मिक ग्रंथों से जोड़ने का आह्वान किया। सम्मेलन में डाॅ. सोमदत्त, रक्षा ठाकुर और राजेंद्र चावला सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने हिंदू धर्म, संस्कार और धार्मिक ग्रंथों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को संगठित और एकजुट होने पर जोर दिया।
इस अवसर पर नंद लाल शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश कुमार, भूषण लाल, हरीश गर्ग, निकुंज ठाकुर और चमन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।