फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   A group of women left from Renukaji for Ayodhya tour.

Sirmour News: रेणुकाजी से अयोध्या भ्रमण के लिए महिलाओं का दल रवाना

Thu, 20 Nov 2025 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A group of women left from Renukaji for Ayodhya tour.
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने वीरवार को विधानसभा क्षेत्र की 60 महिलाओं के दल को अयोध्या के लिए रवाना किया। यह तीर्थ यात्रा का दूसरा चरण है। पिछले वर्ष भी उन्होंने 60 महिलाओं को धार्मिक यात्रा पर भेजा था।

उन्होंने बताया कि दल में रेणुका क्षेत्र की 62 पंचायतों के 7 जोन के महिला मंडल और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हैं। यह यात्रा 20 से 26 नवंबर तक चलेगी। यात्रा रेणुकाजी से शुरू होकर अयोध्या, राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज, चित्रकुट, वृंदावन, श्रीकृष्ण जन्म भूमि और हरिद्वार का भ्रमण करने के बाद दल लौटेगा। दल के रहने और भोजन की व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। इस मौके पर रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष चतर सिंह, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव मित्र सिंह तोमर, मालगी पंचायत की प्रधान सीमा कपूर, सुरेश अत्री, विजय सिंह और श्यामा ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed