फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   A Batamandi company removed a dozen security personnel without prior notice.

Sirmour News: बातामंडी की एक कंपनी ने बिना पूर्व नोटिस के एक दर्जन सुरक्षा कर्मी हटाए

Thu, 04 Jul 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
A Batamandi company removed a dozen security personnel without prior notice.
बिना किसी कारण हटाए जाने से कार्यरत सुरक्षा कर्मी नाराज, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व श्रम अधिकारी को भेजा शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब की बातामंडी स्थित एक कंपनी इकाई से एक दर्जन सुरक्षा कर्मियों को अचानक हटा दिया गया है। बिना पूर्व सूचना के हटाए जाने का विरोध किया जा रहा है। कई सुरक्षा कर्मी पिछले 4, 5 वर्षों से एक कंपनी में सेवाएं दे रहे थे। इस बारे में प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन व श्रम अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। स्थानीय निवासी सुरक्षा पर्यवेक्षक रामकिशन, तिलक राज, संदीप कुमार, सुरेश सिंह व करनेल कौर का कहना है कि सुरक्षा कर्मी बातामंडी स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। दिल्ली एजेंसी के माध्यम से कंपनी में सेवाएं दे रहे हैं। बुधवार को दिल्ली से एजेंसी के प्रतिनिधि भी कंपनी में पहुंचे थे, जिसमें कुछ मुद्दों पर बातचीत होनी थी। लेकिन, अचानक ही एक दर्जन सुरक्षा कर्मियों को हटा दिया गया। बिना कोई पूर्व नोटिस के हटाए जाने पर इन सुरक्षा कर्मियों ने विरोध जताया है। कुछ कर्मचारी पिछले 3 से लेकर 5 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। श्रम कानून के तहत पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। इस बारे में एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से सरकार व जिला प्रशासन को लिखित पत्र भेजा जा रहा है। इस बारे में श्रम विभाग निरीक्षक को भी अवगत करवा दिया गया है। श्रम निरीक्षक पांवटा साहिब भूपेश कुमार शर्मा ने बताया कि कंपनी से हटाए गए सुरक्षाकर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला है। इनको लिखित में शिकायत पत्र देने को कहा गया है, जिससे श्रम कानून नियमों के तहत आगामी कार्रवाई हो सकेगी। इस बारे में कंपनी प्रबंधन वर्ग के साथ भी बातचीत की जाएगी, जिससे दोनों पक्षों के बीच कोई समाधान निकल सके।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed