{"_id":"134-55603","slug":"Sirmour-55603-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने निगली जहरीली वस्तु, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने निगली जहरीली वस्तु, मौत
Sirmour
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। ग्राम पंचायत शिलाई के तहत आने वाली अनुसूचित जाति की एक बस्ती में 35 वर्षीय युवक जगतू ने शनिवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी। ग्राम पंचायत शिलाई के उप प्रधान लाल सिंह शर्मा ने पुष्टि की है। पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार युवक शराब का सेवन करता था, जिसके चलते अक्सर परिवार के साथ उसका झगड़ा होता रहता था। शनिवार को जगतू ने शराब के साथ किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। बाद में उसे गंभीर अवस्था में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे पांवटा अस्पताल के बाद नाहन रेफर कर दिया, लेकिन रात को ही उसकी मौत हो गई। शिलाई पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि मृतक कई बार अपने हालातों की गुहार लोगों से लगाता था।