फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अवैध खनन करने पर मामला दर्ज

अवैध खनन करने पर मामला दर्ज

Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
Sirmour
Sirmour Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सतीवाला में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यमुना नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। ग्राम सतीवाला के पास अवैध खनन का स्टोर बनाया गया था। अवैध खनन मामले में एक वाहन को कब्जे में लेकर चालक गिरफ्तार कर लिया गया है। अवैध खनन संचालक की पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे अन्य अवैध माफियाओं में भी हड़कंप मचा है।
पांवटा पुलिस को अवैध खनन की सूचना मिली थी। कुछ समय से यमुना नदी से अवैध खनन कर लोग सतीवाला सरकारी जमीन में रेत बजरी का स्टोर कर रहे थे। चोरी छिपे रातों रात रेत बजरी को पड़ोसी राज्य हरियाणा भेजा जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम चौकस निगाह संदिग्ध स्थलों पर रखे हुए थी। पांवटा थाने के एएसआई केदारनाथ, मुख्य आरक्षी जागीर सिंह, एचएससी लाल बहादुर व आरक्षी दीपचंद की टीम सतीवाला पहुंची। इस दौरान एक वाहन एचआर58ए 2600 को रुकवाया गया। इसमें रेत बजरी भरी गई थी। किसी तरह के दस्तावेज रेत बजरी को लेकर नहीं मिले। इसके बाद वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध रेत से भरे वाहन को कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक पिपली माजरा छछरोली हरियाणा निवासी अब्दुल रसीद को गिरफ्तार कर लिया गया। अवैध खनन संचालक को भी शिघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इस तरह का औचक निरीक्षण अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, जिससे अवैध खनन को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed