फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   99 lakhs will change the face of PHC Rajpur

Sirmour News: पीएचसी राजपुर की 99 लाख से बदलेगी तस्वीर

Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
99 lakhs will change the face of PHC Rajpur
विकास की बात--
विज्ञापन

सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नघेता (सिरमौर)। गिरिपार के एकमात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर की अब तस्वीर बदलेगी। स्वास्थ्य केंद्र भवन का 99 लाख रुपये से मरम्मत कार्य किया जाएगा।
11 पंचायतों के केंद्र बिंदू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर के भवन की हालत कुछ समय से खस्ताहाल है। यह भवन करीब 42 साल पहले बना था। ऑपरेशन थियेटर की दीवारों का प्लास्टर पूरी तरह से टूट चुका है। छत से सरिये बाहर झांक रहे हैं। इसके चलते बरसात में छत से पानी टपकता है। इससे लोगों और स्टाफ को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि दीवारों पर झाड़ियां और पौधे उग गए हैं।
विज्ञापन

भवन का निर्माण 1982 में हुआ। उसके बाद से आज तक अस्पताल के लिए छोटे-मोटे कार्यों को छोड़ दें तो कोई भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ। इसके चलते अस्पताल की हालत दिन प्रतिदिन बदहाल हो रही है। बता दें कि अभी यहां 6 बिस्तरों की व्यवस्था है। भाजपा सरकार ने इसे अपडेट कर 50 बेड का सिविल अस्पताल बना दिया था जो राजनीति भेंट चढ़ गया। इसके बावजूद यह अस्पताल गिरिपार क्षेत्र की लगभग 50 हजार की आबादी को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपुर पंचायत के प्रधान अश्विनी सिंगला, कंडेला के प्रधान राजेश चौहान, रणदीप पुंडीर, उप प्रधान ओम प्रकाश शर्मा पूर्ण भगत, राजेंद्र कपूर, अमित फौजी, केदार फौजी, सुनीता ममता गोयल, संतोष गोयल, करण नेगी, राकेश गुप्ता, तोता राम तोमर आदि ने बताया कि अस्पताल के भवन की मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने कहा कि जल्द ही मरम्मत कार्य को पूरा किया जाएगा। मरम्मत कार्य करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में बीएमओ राजपुर केएल भगत ने बताया कि अस्पताल की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह में शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed