{"_id":"617ea9dba80a3c4a7461c2de","slug":"95-thousand-rupees-case-and-jewellery-stolen-from-house-in-shiv-shakti-colony-ponta-sahib-nahan-news-sml3889565125","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 95 हजार नकदी और गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से 95 हजार नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन
95 thousand rupees case and jewellery stolen from house in shiv shakti colony ponta sahib
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब की शिव शक्ति कॉलोनी में चोरों ने 95 हजार नकदी और गहने उड़ा लिए। शिकायतकर्ता ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दीवार के ऊपर से धक्का देकर वह फरार होने में सफल रहा। शिकायत मिलने पर पांवटा थाना पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब में मिशन स्कूल के समीप लगती शिव शक्ति कॉलोनी निवासी अनूप सिंह सिसोदिया ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को अपने कमरे की अलमारी में 95 हजार रुपये राशि और सोने के गहने रखे थे। 29 अक्तूबर को विकासनगर गया था।
रात को करीब साढ़े आठ बजे वापस घर पहुंचा तो देखा कि घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो रुपेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी निवासी बद्रीपुर जो एक जिम में ट्रेनर काम करता नजर आया है जैसे ही दरवाजा जोर से खटकाया तो उसने अंदर वाले कमरे से दूसरे कमरे में जाकर खिड़की की ग्रील और जालियां तोड़कर बाहर निकलने लगा। भाग कर जब घर के पिछली तरफ खिड़की के पास पहुंचा तो आरोपी जाली तोड़कर बाउंड्री बाल पर खड़ा हो गया। उसके हाथ में एक काले रंग का थैला था। जैसे ही रुपेंद्र को पकड़ने का प्रयास किया तो उसे जोर से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और वह गन्ने के खेत से भागने में सफल रहा। उसके साथ दो अन्य व्यक्ति थे।
विज्ञापन
अनूप का कहना है कि सामने आने पर इन दोनों को भी पहचान सकता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि मुख्य आरोपी यानी गोल्डी को भलीभांति पहचानता है। डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। अनूप सिसोदिया कि शिकायत पर आरोपी रुपेंद्र सिंह उर्फ गोल्डी निवासी बद्रीपुर और अन्यों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।