{"_id":"5bae6389867a557ff129d30e","slug":"91538155401-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में 10 बेटियों को बांटी दस-दस हजार की एफडी राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में 10 बेटियों को बांटी दस-दस हजार की एफडी राशि
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दस बेटियों को बांटी दस-दस हजार की एफडी राशि
मातृ-शिशु स्वस्थ होंगे तो देश स्वत: ही बनेगा स्वस्थ : बिंदल
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। मातृ-शिशु स्वस्थ होंगे तो भारत देश स्वत: ही स्वस्थ बन जाएगा। यह उद्गार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को जिला परिषद के सभागार में एक माह से जिला सिरमौर में चल रहे पोषण अभियान के समापन अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए कई कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम के माध्यम से छह वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संतुलित आहार प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों की समय-समय पर स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। बच्चे का वजन भी किया जाता है। कुपोषित बच्चों को विशेष आहार प्रदान भी किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुपोषण की कमी होने पर हर व्यक्ति को संतुलित आहार लेना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाना अनिवार्य है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत निर्धन परिवार की दस बेटियों को दस-दस हजार की राशि बैंक एफडी के माध्यम से प्रदान की। इसके अतिरिक्त बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत दो पालनकर्ता को 18-18 हजार की राशि दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने भी कुपोषण की समस्या से निपटने के टिप्स दिए और कहा कि बच्चों को फास्ट फूड से दूर रखना चाहिए। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने पहाड़ी व्यंजनों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कुपोषणता, डाइट के छात्रों ने नशा निवारण और साधना कला मंच के कलाकारों ने लघु नाटिका के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस मदन चौहान, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिप सदस्य मनीष चौहान, राकेश गर्ग, सीडीपीओ नाहन सुनील शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गण्यमान्य उपस्थित रहे।