{"_id":"5babbed1867a557f6c06911b","slug":"91537982161-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में 250 नन्हें वैज्ञानिक दिखा रहे अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में 250 नन्हें वैज्ञानिक दिखा रहे अपनी प्रतिभा
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन आज
नाहन (सिरमौर)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में चल रहे 26वें जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन वीरवार को होगा। समापन समारोह में विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वह विजेता और उप-विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। बाल विज्ञान कांग्रेस में जिलेभर के विभिन्न स्कूलों के 250 नन्हें वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को प्रश्नोत्तरी, मॉडल, एक्टिविटी कॉर्नर, मैथेमैटिक्स ओलंपियाड के अलावा स्किल और सर्वेरिपोर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर पूरे उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम वीरवार को निकाले जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीरा बंसल, शालू परमार, अयूब खान, दीपक जिंदल, राकेश बंसल, अजय शर्मा राजेश सोलंकी, दीघार्यु प्रसाद, संजीव नौटियाल, अजय शर्मा, राजकुमार, मोहन लाल, अयूब खान, मनोज, दीपक, सोहेल खान, सतीश शर्मा, बाबूराम, निशा बंसल आदि उपस्थित रहे।