फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   तीन जांच अधिकारी बदलने पर भी कार्रवाई शून्य

तीन जांच अधिकारी बदलने पर भी कार्रवाई शून्य

Sun, 15 Apr 2018 07:56 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
तीन जांच अधिकारी बदलने पर भी कार्रवाई शून्य
तीन जांच अधिकारी बदलने पर भी कार्रवाई शून्य
विज्ञापन

ढाई करोड़ के गबन मामले में कार्रवाई नहीं, आगे नहीं बढ़ी जांच
त्रिलोकपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा मामला, कार्यप्रणाली पर रोष
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
दि त्रिलोकपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा में करोड़ों के घोटाले के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। लिहाजा, सहकारी सभा में जीवनभर की गाढ़ी पुंजी के लिए ग्रामीण आज भी चक्कर काटने को मजबूर हैं। इस मामले में न तो पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी कर पाई है और न ही जांच अभी आगे बढ़ी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जांच में जुटे तीन पुलिस अधिकारियों को भी बदला जा चुका है। ऐसे में ग्रामीणों का प्रशासन व पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि त्रिलोकपुर ग्राम सेवा सहकारी सभा में बीते साल ढाई करोड़ रुपये के करीब गबन मामले का पर्दाफाश हुआ था। हालांकि, उस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर सभा के सचिव को निलंबित कर दिया था। साथ ही सभा की ओर से पुलिस थाना कालाअंब में भी धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया गया। लेकिन, पुलिस की जांच इससे आगे नहीं बढ़ पाई है। जबकि, आरोपी की जमीन व अन्य जायदाद को भी अटैच कर दिया है। त्रिलोकपुर में सभा पिछले 40 साल से काम कर रही है, जिसमें लोगों की अमानतें जमा है। सहकारी सभा के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने बताया कि एक साल में विभाग व प्रशासन के आश्वासनों के सिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि सोसायटी में जयपाल सिंह के 91 लाख, राजेंद्र सिंह एंड ब्रदर्स के 32 लाख, जोगिंद्र सिंह(स्वयं) के 14 लाख, मंगल सिंह के 26 लाख, बनारसी दास के 10 लाख, गुरूनाम सिंह के 6 लाख, कुलदीप के 6 लाख आदि लोगों की जीवन की गाढ़ी पुंजी जमा है। एक साल से वह विधानसभा अध्यक्ष, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक आदि से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

उधर, सोसायटी के जांच अधिकारी ब्रिजेंद्र कंवर ने बताया कि उनकी ओर से सारी जांच लगभग पूरी है। लाइबिलिटी फिक्स करने के बाद अब 692 की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभाग को पुलिस का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन

---------हितेश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed