{"_id":"5aca27654f1c1b6a6b8b45eb","slug":"91523197797-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरम पूरा न होने से ददाहू की ग्राम सभा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरम पूरा न होने से ददाहू की ग्राम सभा स्थगित
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
ग्राम पंचायत ददाहू में रविवार को बीपीएल परिवारों के चयन को लेकर बुलाई गई ग्रामसभा बेनतीजा रही। कोरम पूरा न होने के कारण ग्राम सभा को स्थगित करना पड़ा। यहां किसी भी परिवार का नाम बीपीएल से काटने पर सहमति नहीं बन पाई।
हालांकि ददाहू पंचायत में बीपीएल परिवार में शामिल होने के लिए सर्वाधिक 51 लोगों ने अपना आवेदन कर रखा है। जबकि 34 लोग पहले से ही बीपीएल में शामिल हैं। इनमें से अपात्र लोगों को हटाया जाना था लेकिन नाम काटने को किसी भी परिवार ने अपनी सहमति प्रकट नहीं की। दिलचस्प बात यह रही कि 51 आवेदनकर्ता भी ग्राम सभा में उपस्थित नहीं हुए।
हालांकि, ददाहू पंचायत की पहली बीपीएल सूची में कुछ सुविधा संपन्न लोगों के नाम भी शामिल हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके नाम पिछले लंबे अर्से से चले आ रहे हैं लेकिन इन्हें बीपीएल सूची से हटाया नहीं जा सका। रविवार को आयोजित हुई ग्राम सभा में किसी भी परिवार का नाम काटने पर सहमति नहीं बन पाई। इस कारण कोरम के अभाव में ग्राम सभा को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
ददाहू पंचायत में बीपीएल परिवारों की निर्धारित संख्या मात्र 34 हैं। जबकि 51 अन्य लोगों ने बीपीएल में शामिल होने के लिए आवेदन कर रखे हैं जिनकी छंटनी के लिए 8 अप्रैल को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था।
उधर, ददाहू पंचायत के सचिव दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि कोरम पूरा न होने के कारण ग्राम सभा को स्थगित करना पड़ा। ग्राम सभा में 165 लोगों की आवश्यकता थी लेकिन बैठक में 98 लोगों ने ही हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अगली ग्राम सभा जल्द बुलाई जाएगी।