{"_id":"5a4a49254f1c1bce6d8b73d7","slug":"91514817829-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द शुरू होंगे प्रशासन जनता के द्वार शिविर: बड़ालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द शुरू होंगे प्रशासन जनता के द्वार शिविर: बड़ालिया
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रमों को जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि लोगों को घरद्वार पर ही कार्यों को निपटाने में आसानी हो सके। छुटपुट कार्यों के लिए ग्रामीणों को जिला अथवा उपमंडल कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। बचत भवन के सभागार में नववर्ष पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने कहा कि टीम वर्क से ही सरकार की कल्याणकारी नीतियों का सफल कार्यान्वयन होता है।
उपायुक्त ने जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता और ईमानदारी से अपने कर्तव्य के निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ मानी जाती है जिनके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी नीतियों का संचालन समाज के निचले वर्ग तक किया जाता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण अधिकारी अपने स्तर पर कर सकते हैं ऐसे मामलों को लंबित न रखा जाए बल्कि समयबद्ध निपटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी एक चैक-लिस्ट तैयार करें ताकि बेहतर ढंग से कार्यों का निष्पादन किया जा सके।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जिला में कार्यरत सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी 8 जनवरी को होने वाली बैठक में आवास, मनरेगा, विधायक विकास निधि, सांसद निधि इत्यादि का पूर्ण ब्योरा प्रस्तुत किया जाए। इसके अतिरिक्त जो धनराशि अभी तक विकास कार्य पर खर्च नहीं की गई है, उसकी भी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
इस मौके पर एडीसी हरबंस नेगी, एसडीएम नाहन कृतिका कुल्हारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।