{"_id":"5a3a6eac4f1c1b8d698c2cd9","slug":"91513778860-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिषेक ठाकुर और सचिन देव ने जीती शतरंज स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिषेक ठाकुर और सचिन देव ने जीती शतरंज स्पर्धा
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जिला सिरमौर शतरंज संघ ने बुधवार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला कंडईवाला में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता ए व बी दो वर्गों में खेली गई। इस प्रतियोगिता में आर्बिटर की भूमिका अंतरराष्ट्रीय रेटिड खिलाड़ी अनुभव शर्मा ने निभाई। जबकि तकनीकी विभाग की समीक्षा राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी सूर्यदेव ने की।
स्पर्धा के दौरान स्कूली बच्चों में खूब उत्साह देखा गया। शतरंज बोर्ड पर उन्होंने हैरतअंगेज शह मात की चालें चलीं। उनकी चालों का दर्शक के रूप में मौजूद स्कूली बच्चों ने भी खूब आनंद लिया। इस स्पर्धा के ए वर्ग में अभिषेक ठाकुर ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान अर्जित किया। जबकि कुणाल ठाकुर द्वितीय तथा मयंक ठाकुर व विशाल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं बी वर्ग में सचिन देव ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की। जबकि विवेक ने दूसरा तथा नीरज ने तीसरा स्थान अर्जित किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रदीप कुमार ने बताया कि शतरंज स्पर्धा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता से पहले बच्चों के लिए यहां समय-समय पर शिविरों का भी आयोजन किया गया था।
शतरंज संघ के महासचिव ने बताया कि इस स्पर्धा में विजेता रहे खिलाड़ी 30 दिसंबर को नाहन में होने वाली संतोष चौहान मेमोरियल शतरंज स्पर्धा में निशुल्क भाग ले सकते हैं। स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रदीप कुमार व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने स्कूल में शतरंज स्पर्धा आयोजित करने के लिए जिला सिरमौर शतरंज संघ का आभार प्रकट किया।