फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   85 lakh rupees will spent on beautification of podiwala sivalaya campous in nahan said mla bindal

85 लाख से होगा पौड़ीवाला शिवालय परिसर का सौंदर्यीकरण

Mon, 07 Feb 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
85 lakh rupees will spent on beautification of  podiwala sivalaya campous in nahan said  mla bindal
नाहन के पौड़ीवाला शिवालय परिसर का निरीक्षण करते विधायक डॉ. राजीव बिंदल। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन के समीप ऐतिहासिक पौड़ीवाला स्थित शिवालय परिसर का 85 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन विभाग के अंतर्गत ‘नई मंजिलें नई राहें’ परियोजना के तहत यह धनराशि स्वीकृत की गई है। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण होने से जहां यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी, वहीं यह ऐतिहासिक शिवालय प्रदेश और देश के मानचित्र पर उभरेगा।
विज्ञापन

यह बात पूर्व विस अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को पौड़ीवाला मंदिर परिसर में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, पर्यटन विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक के दौरान कही। इससे पहले डॉ. बिंदल ने अधिकारियों के साथ शिवालय परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने कहा कि लंबे समय से पौड़ीवाला शिवालय परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयासरत थे, जो अब जाकर फलीभूत हुआ है। हाल ही में पौड़ीवाला मंदिर के समीप तक पक्की सड़क का निर्माण भी किया गया है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण में भव्य गेट, पार्किंग, सामुदायिक भवन, भंडारा स्थल, सुंदर पार्क, शौचालय और अन्य जनसुविधाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा उपाध्यक्ष आरआर शर्मा, भाजपा महामंत्री तपेंद्र शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान अमनदीप तोमर, सैनवाला पंचायत के प्रधान संदीपक, नाहन ग्राम पंचायत की प्रधान सुषमा सैनी, उपप्रधान जय प्रकाश, बीडीसी सदस्य बीरवाला, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष कविता चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वीके अग्रवाल, सहायक अभियंता, डीएस राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed