{"_id":"5c8d0913bdec2214161d50ac","slug":"81552746771-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामपुरघाट में दो बाइकों की टक्कर से तीन व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामपुरघाट में दो बाइकों की टक्कर से तीन व्यक्ति घायल
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-रामपुरघाट मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। पांवटा थाना पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
पांवटा के रामपुरघाट निवासी अब्बदुल रहमान पुत्र अली हसन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार रात के समय वह अपने ममेरे भाई शहजाद के साथ बाइक पर अस्पताल की तरफ जा रहे थे। रामपुरघाट में वायोवेदा कंपनी के समीप एक ट्रक सामने से आ रहा था। इसके पीछे से एक बाइक अचानक ओवरटेक करते हुए आया। बाइक चालक ने तेजी से कट मारा और ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे अब्दुल रहमान और शहजाद गिर गए। आरोपी बाइक चालक को भी आंशिक चोटें आई हैं। टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ अब्बदुल रहमान ने लापरवाही से बाइक चलाने और टक्कर मार कर घायल करने का मामला दर्ज करवाया है। तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच की जा रही है।