फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चुनाव को लेकर नाकाबंदी, सीमाएं की सील

चुनाव को लेकर नाकाबंदी, सीमाएं की सील

Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर नाकाबंदी, सीमाएं की सील
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही सिरमौर जिले में पुलिस ने नाकाबंदी बढ़ा दी है। उत्तराखंड और हरियाणा से सटी सीमाओं को एक तरह से सील कर दिया गया है। यहां शक होने पर वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। जबकि, करीब अंतरराज्यीय सीमाओं पर कुल 13 चेक प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। यहां पर 1-4 की गार्द लगाकर नियमित निगरानी रखी जा रही है। एक-दो दिन में आईटीबीपी के जवान जिले में मोर्चा संभालेंगे। आईटीबीपी की एक सेक्शन 16 मार्च को नाहन पहुंचने वाली है। जवानों की यह टीम नाहन और पांवटा साहिब के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पेट्रोलिंग करेगी। सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पुलिस प्रशासन ने तमाम तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से सटे इलाकों को सील कर दिया गया है। चोर रास्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। सीमा से होकर आने वाले बाहरी वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला सिरमौर के दो औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब और कालाअंब में हजारों प्रवासी मजदूर रह रहे हैं। इसके चलते इन इलाकों को संवेदनशील माना जाता है। दोनों ही इलाके राज्य की सीमा पर होने के कारण पुलिस ने इन इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। शक होने पर आने-जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। चुनाव में 800 पुलिस जवानों के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स और होमगार्ड के जवान चुनाव में ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन

13 चेक प्वाइंट पर बिठाया पहरा
पुलिस ने 13 अंतरराज्यीय चेक प्वाइंट चिन्हित किए हैं। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि इन प्वाइंटों पर एक हेड कांस्टेबल और चार कांस्टेबल की टीम तैनात कर नियमित चेकिंग की जा रही है। जबकि, इन स्थानों पर आईपी सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की निगरानी पुलिस अधीक्षक स्वयं करेंगे। 13 चेक प्वाइटों में कालाअंब में पांच, माजरा में एक, शिलाई में दो, पच्छाद में दो शामिल हैं।
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवान करेंगे नियमित पेट्रोलिंग
एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि 16 मार्च को आईटीबीपी की एक सेक्शन सिरमौर पहुंच रही है। करीब नौ जवानों की यह टीम पांवटा और नाहन क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पैनी नजर रखे हुए है। बाहरी राज्यों से शराब लेकर पहुंच रहे लोग भी पुलिस की पकड़ में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed