फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पेयजल टैंक पर फेंक दिया मलबा, स्रोत दबा

पेयजल टैंक पर फेंक दिया मलबा, स्रोत दबा

Tue, 12 Mar 2019 07:30 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
पेयजल टैंक पर फेंक दिया मलबा, स्रोत दबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई में लोक निर्माण विभाग के एक ठेकेदार ने पेयजल सोर्स टैंक और पेयजल लाइन को तोड़ दिया है। इससे रोनहाट में पानी की किल्लत हो गई है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग का एक ठेकेदार इन दिनों थपाड़ी से बाडी गवाह रोड के निर्माण कार्य मेें जुटा है। इस दौरान निकले मलबे को सही जगह डंपिंग न करके जहां-तहां ही फेंका जा रहा है। रोनहाट पेयजल योजना पर भी मलबा गिरा हुआ है। इससे क्षेत्र में पानी की सप्लाई ठप पड़ गई है। यही नहीं, पानी के स्रोत के पास बना पांच हजार लीटर का एक टैंक भी पूरी तरह से नष्ट हो गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रोनहाट उपमंडल के कनिष्ठ अभियंता विक्रम पुंडीर और कार्य निरीक्षक राम भगत सरस्वती ने बताया कि ठेकेदार ने मलबा साफ करने और लाइन दुरुस्त करने के लिए दो दिन का समय मांगा है। यदि दो दिन में मलबा नहीं हटाया तो उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed