{"_id":"5c2ce4d7bdec2256a87152ea","slug":"81546446039-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में नववर्ष पर सजा भोले नाथ का धूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में नववर्ष पर सजा भोले नाथ का धूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नववर्ष के शुभारंभ पर नाहन के चौगान मैदान में मंगलवार देर रात शिव शक्ति बाबा बालक नाथ सेवा समिति ने विशाल चौकी लगाई। इसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। चौकी में भगवान भोले नाथ का धूना सजाया गया। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें उत्तर भारत के मशहूर भजन गायक अमरेंद्र बॉबी ने शिरकत की। भजन संध्या का शुभारंभ समिति की ओर से टेकचंद शर्मा उर्फ टिंकू, मीनाक्षी थापा, अंकुर सोडा, विशाल कश्यप, लेखराज, शैंकी शर्मा, वरुण शर्मा, राजेंद्र धीमान, विकास शर्मा, शिवास आदि ने एक के बाद एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। मंच संभालते ही भजन गायक अमरेंद्र बॉबी पटियाला वाले ने एक के बाद एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को खूब नचाया। शिव शक्ति बाबा बालक नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अमरीश संधू ने बताया कि समिति की ओर से पांच जनवरी को चलो श्री महाकाल नाम से एक बड़ी यात्रा का भी आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें महाकाल ओमकारेश्वर त्रयंबकेश्वर शनि धाम शिरडी वृंदावन की यात्रा करवाई जाएगी। इस विशाल चौकी के आयोजन के दौरान नाहन नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, उद्योग विभाग जिला सिरमौर के महाप्रबंधक ज्ञान चौहान, भारत विकास परिषद के प्रधान अशोक सैनी, सुषमा सैनी आदि को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।