फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कहीं समय पर दूल्हा नहीं पहुंचा तो कहीं बाराती

कहीं समय पर दूल्हा नहीं पहुंचा तो कहीं बाराती

Wed, 12 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
कहीं समय पर दूल्हा नहीं पहुंचा तो कहीं बाराती
नाहन (सिरमौर)। शादी का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को दिसंबर माह में बर्फबारी के बीच शादी समारोह ताउम्र याद रहेगा। कहीं समय पर दूल्हा नहीं पहुंच पाया तो कहीं बाराती। ऐसे में कई जगह पहले से निर्धारित समय के अनुसार शादी का मुहूर्त भी हाथ से निकल गया। कई दूल्हे समय पर मंडप तक नहीं पहुंच पाए। ऐसा इसलिए कि बुधवार को गिरिपार इलाके के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बफरबारी हुई। सड़कें बंद होने से दूल्हे और बाराती मुहूर्त नहीं पकड़ पाए। कई जगह ऐसा भी देखने को मिला कि तयशुदा मुहूर्त के पांच से छह घंटे बाद दुल्हन के घर बारात पहुंची। भले ही दूसरे मुहूर्त पकड़कर शादी करवा दी गई, लेकिन सड़कें बंद होने से दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ बारातियों और परिजनों को भी ऐसा शादी सीजन सारी उम्र याद रहेगा। यही नहीं, बर्फबारी के कारण लोग भी शादी समारोह में कम ही पहुंच पाए। बुधवार को नौहराधार के सिंगोली में लड़की के शादी समारोह में बारात रोहडू से पहुंची थी। शादी का मुहूर्त सुबह छह बजे निर्धारित किया गया था। 10 बजे तक भी लड़की पक्ष के लोग दूल्हे और बारात के पहुंचने का इंतजार करते रहे। जबकि, 12 बजे के करीब दूल्हे और बाराती नौहराधार पहुंचे। कई जगह बारातियों को बर्फ से बंद सड़क पर पैदल सफर तय करना पड़ा। बारात से वापस जाते वक्त भी ऐसी ही स्थिति बनी। बुधवार को ही गिरिपार के ऊपरी क्षेत्रों में दो दर्जन से ज्यादा शादी समारोह हुए। इलाके के भुवाई, सैल, नौहराधार, लुधियाना और बड़वा आदि क्षेत्रों में कई शादियां हुईं। कहीं बारात आनी थी तो कहीं से जानी थी लेकिन, बर्फबारी और बंद हुई सड़कों ने शादी समारोह में खलल डालने का काम किया। दुल्हन को वापस ले जाते समय भी ऐसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ा। दूल्हे अपनी नव नवेली दुल्हनों को समय पर गृह प्रवेश नहीं करवा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed