{"_id":"5bf83297bdec2241c31d16f1","slug":"81542992535-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक अमरिंद्र बॉबी ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक अमरिंद्र बॉबी ने मचाया धमाल
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पंजाब के मशहूर कलाकार अमरिंद्र बॉबी के नाम रही। अमरिंद्र बॉबी ने पंजाबी गीतों से ऐसा धमाल मचाया कि दर्शक अपनी सीटों से खड़े होकर नाचने को विवश हो गए। दर्शकों का जोश देखकर बॉबी खुद गाते-गाते दर्शकों के बीच पहुंच गए। उन्हें अपने बीच पाकर दर्शकों का जोश और बढ़ गया। पुलिस कर्मियों को दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अमरिंद्र बॉबी के स्टेज पर आते ही दर्शकों ने फरमाइशों की झड़ी लगा दी। जिसे पंजाबी गायक ने स्वीकार भी किया। अमरिंद्र बॉबी ने सबसे पहले पंजाबी भजन चाहे राम कहो, चाहे अल्लाह.. पेश किया। इसके बाद छल्ला तेरा छल्ला.., इश्क दा गिद्दा पेंदा नी.., जादूगर सइयां छोड़ मोरी बइयां.., दिल दा मामला है.., एक परदा मेरे दिल लग गया.., जी मैं जुगनी.., आ खिया दे रब बसदा.., बजदी प्यार दी सिटी.., कमली यार दी कमली.., मामला गड़बड़ है.. आदि गीतों पर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया।
इससे पूर्व मदन झाल्टा ने वंदना करूं मैं रेणुका.., रीना ठाकुर ने ठंडे पानी रे मजनू.., लंबी घासनी.. जैसे कई पहाड़ी गीत पेश किए। किशन वर्मा ने कांटा टूटा कटुबोरा रे.., मुंह दा तिल्ला.. आदि कई लोकगीत पेश कर समा बांधा। इसके अलावा जिला व प्रदेश के कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान मंच का संचालन कर रहे रामपुर के एंकर शशि चौहान ने चुटकुले सुनाकर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर ललित जैन रहे। इस मौके पर एसीटू डीसी शिवम प्रताप, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर, डीएसपी नाहन बबीता राणा, डीएसपी संगड़ाह अनिल दोल्टा, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा, आरटीओ सुनील शर्मा, एसडीएम संगड़ाह राजेश धीमान, एसडीएम विवेक शर्मा, अधिशासी अभियंता अरशद रहमान, नायब तहसीलदार नरोत्तम लाल, सीईओ दीपराम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।