{"_id":"5bae6369867a5570ef4d62f3","slug":"81538155369-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह स्कूल ने जीती वैज्ञानिक लघु नाटिका व सर्वे रिपोर्ट में ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह स्कूल ने जीती वैज्ञानिक लघु नाटिका व सर्वे रिपोर्ट में ट्राफी
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
संगड़ाह ने जीती वैज्ञानिक लघु नाटिका में ट्रॉफी
राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ चयन
मुख्य अध्यापिका ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दी बधाई
28 सितंबर
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह की दो टीमें राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगी। जिला स्तर पर आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रथम आने पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल के शिक्षक तिलक राज राणा और ललिता चौहान उर्फ साक्षी ने बताया कि जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में स्कूल ने पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित वैज्ञानिक लघु नाटिका में ट्रॉफी हासिल की है। इस नाटिका में स्कूल के छात्रों गौरव, पवन, निशांत, निकिता, अंजना, प्रतिभा, विजेंद्र ने द डार्क स्क्रीम.., लघु नाटिका पेश कर पहला पुरस्कार जीता। अब वे राज्य स्तर पर इसे प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि सर्व रिपोर्ट के जूनियर वर्ग में सातवीं कक्षा के रोहित, जबकि वरिष्ठ वर्ग में 12वीं कक्षा की प्रिया ने भी पहला स्थान हासिल किया। अब ये दोनों विद्यार्थी सर्वे रिपोर्ट में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस चंबा जिला में 9 से 12 अक्तूबर के बीच आयोजित होगी। स्कूल प्रधानाचार्या प्रधानाचार्या दीप शिक्षा भार्गव एवं एसएमसी प्रधान हीरा पाल शर्मा ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए विजेता छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों तिलक राज राणा एवं ललिता चौहान उर्फ साक्षी को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।