{"_id":"5b3a55e94f1c1ba63b8b456b","slug":"81530549737-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर ने जहर खाकर दी जान
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा साहिब के तहत शुभखेड़ा में सोलह साल के एक किशोर ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। किशोर ने जहर खाकर आत्महत्या क्यों की? इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि घर पर खेलते हुए बच्चों में मामूली बहस हो गई थी। इसके बाद किशोर ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिस्त्री का कार्य करने वाला छुट्टन अली अपने छह बच्चों और पत्नी सहित शुभखेड़ा में रह रहा है। सोमवार दोपहर को छुट्टन के बेटे सलीम ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस के अनुसार घर पर बच्चों में हल्की बहस हुई थी, जिसके बाद बच्चे ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसकी बेटी ने उसे अचेत अवस्था में देखा। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। उसने इसकी जानकारी तुरंत अपने परिजनों को दी। इसके बाद अचेत हालत में उसे पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इसकी भी छानबीन कर रही है। एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घर पर बच्चों के बीच खेलते-खेलते बहस हो गई, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।